सर्वे में डेढ़ करोड़ की बिक्री पकड़ी
सेल्स टैक्स विभाग का व्यापारी के सर्वे
भीलवाड़ा|सेल्सटैक्सविभाग ने द्वारिका कॉलोनी में एक मिनरल व्यापारी के ऑफिस में सर्वे के दौरान करीब डेढ़ करोड़ रुपए का मिनरल बेचने और इस पर टैक्स नहीं चुकाने का मामला पकड़ा है। यह मामला वर्ष 2011-12 से जुड़ा हुआ है। इस वर्ष में व्यापारी द्वारा भरे गए रिटर्न में कोई बिक्री नहीं बताई गई थी।
संदेह होने पर विभाग ने पड़ताल की तो कई अन्य व्यापारियों के यहां इस व्यापारी द्वारा मिनरल आने का रिकॉर्ड मिला। इसी आधार पर विभाग ने यहां सर्वे किया। उपायुक्त प्रशासन वाहिद अली ने बताया कि व्यापारी के यहां मिले रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 2011-12 में करीब डेढ़ करोड़ रुपए की बिक्री प्रमाणित हो गई है। मामले से संबंधित और जानकारियां जुटाने के लिए दस्तावेज जब्त कर विभागीय अधिकारी साथ ले गए। साथ ही खनिज इनकम टैक्स विभाग को भी पत्र लिखकर रिकॉर्ड मांगा गया है। नियमानुसार व्यापारी से पांच प्रतिशत टैक्स, टैक्स का दोगुना जुर्माना और ब्याज वसूला जाएगा।
दो जगह कार्रवाई में 24.10 लाख जुर्माना
विभागने बड़ी सादड़ी में तंबाकू उत्पाद राजसमंद के कुरज गांव में कपास-बिलोला व्यापारी के यहां सर्वे किया। बड़ी सादड़ी में तंबाकू उत्पाद बेचने वाले व्यापारी के यहां 9.90 लाख रुपए का स्टॉक बिना बिल के मिला। इसलिए उस पर 8.51 लाख रुपए का जुर्माना किया गया। इसी तरह राजसमंद में कपास-बिलोला व्यापारी के यहां बिलोला बिक्री की पर्चियां मिलीं लेकिन टैक्स नहीं चुकाया गया था। इसलिए उस पर 15.59 लाख रुपए का जुर्माना किया गया।