पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रांसफार्मर बस्ट होने से एक घंटे अंधेरे में रहा शहर

ट्रांसफार्मर बस्ट होने से एक घंटे अंधेरे में रहा शहर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बापूनगर ग्रिड पर रात करीब सवा 12 बजे बस्ट हुई सीटी

भास्करन्यूज | भीलवाड़ा

बापूनगरग्रिड स्थित ट्रांसफार्मर गुरुवार देर रात बस्ट हो गई। इससे बिजली बंद होने से करीब एक घंटे तक शहर अंधेरे में डूबा रहा। देर रात बिजली बंद होने से रोड लाइट आदि के बंद रहने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत वितरण निगम के अनुसार रात करीब सवा 12 बजे बापूनगर ग्रिड पर लगी ट्रांसफार्मर बस्ट होने से बिजली बंद हो गई। इससे रीको स्थित फैक्ट्रियों में काम ठप हो गया। रोड लाइट बंद होने से राहगीर परेशान हुए। बस्ट ट्रांसफार्मर को देर रात करीब 12.15 बजे विद्युत वितरण निगम कर्मचारियों ने ठीक किया तब जाकर बिजली व्यवस्था बहाल हुई। करीब 40 मिनट तक बिजली बंद रहने शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।