जिंदल सॉ ने स्कूल में दिए दरी-कंबल
भीलवाड़ा|जिंदल सॉकी ओर से गुरुवार को राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय पांसल में छात्राओं के लिए 50 दरियां तथा 125 कंबल वितरित किए गए। कंपनी के हेड लाइजन राजेंद्र गौड़ के अनुसार प्रधानाध्यापिका स्नेहलता काबरा ने कंपनी को बताया था कि सर्दी में छात्राओं को बिना दरी के नीचे बैठना पड़ता है। इससे छात्राओं को सर्दी से बीमार होने का खतरा रहता है। छात्राओं की इस समस्या के निदान के लिए कंपनी की ओर से दरियां वितरित की गईं।