पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध हथियार मामले में 3 को जेल

अवैध हथियार मामले में 3 को जेल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अवैधहथियार प्रकरण में रतनगढ़ डीडवाना जेलों से प्रॉडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार दो आरोपियों रिसोर्ट संचालक को गुरुवार को अदालत ने जेल भेज दिया। प्रतापनगर पुलिस ने रिसोर्ट संचालक शक्तिसिंह की रिमांड अवधि पूरी होने पर दो अन्य आरोपियो के साथ कोर्ट में पेश किया। न्यायाधीश ने तीन को जेल भेज दिया तथा एक को एक दिन के लिए पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए।

रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से यह पता करेगी कि उसने भीलवाड़ा के अलावा कहां- कहां और किस-किस को हथियार दिए हैं। थानाधिकारी राम अवतार चौधरी के अनुसार अवैध रूप से हथियार सप्लाई प्रकरण में रिमांड पर चल रहे रिसोर्ट संचालक शक्तिसिंह, बुधवार को रतनगढ़ डीडवाना जेलों से प्रॉडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार खारिया के राजेंद्रसिंह, लाडनूं के प्रीतम उर्फ पीरू सिंह अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार एक और आरोपी चंद्रशेखर आजादनगर निवासी हरमन सिंह को कोर्ट में पेश किया। गौरतलब है कि हरमन सिंह नगर परिषद के वार्ड नंबर 14 से पार्षद बलविंदरसिंह गिल का बेटा है। न्यायाधीश ने शक्तिसिंह, राजेंद्रसिंह हरमन सिंह को जेल भेजने के आदेश दिए, लेकिन हथियार सप्लाई करने के मुख्य आरोपी प्रीतम उर्फ पीरू सिंह को एक दिन के लिए पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए। पुलिस पीरू सिंह से रिमांड के दौरान यह पता करेगी कि उसने किन-किन लोगों को हथियार सप्लाई किए। दो जनों ओमप्रकाश सुथार महेंद्र उर्फ छोटू को पूर्व में जेल भेज दिया था।

15 में लेकर 50 हजार में बेचता था हथियार

थानाधिकारीका कहना है कि रिसोर्ट संचालक शक्ति सिंह रिसोर्ट संचालन करने के साथ ही अवैध रूप से हथियारों के कारोबार में भी लगा था। वह प्रीतम उर्फ पीरू सिंह से 15-20 हजार रुपए में पिस्टल खरीदता था, जिसे वह 35 से 50 हजार रुपए में बेचता था।

3 पिस्टल, 1 रिवॉल्वर 19 कारतूस बरामद

पुलिसने अवैध हथियार प्रकरण में 6 अब तक जनों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन पिस्टल, एक रिवॉल्वर 19 कारतूस बरामद किए हैं। हथियार सप्लायर पीरू सिंह को एक दिन पीसी रिमांड पर लिया है, जिससे पूछताछ के बाद मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।