पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चे शर्मिंदा होंगे तो पैरेंट्स बनाएंगे शौचालय

बच्चे शर्मिंदा होंगे तो पैरेंट्स बनाएंगे शौचालय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत अभियान के लिए सकारात्मक माहौल बना रहे हैं, वहीं प्रशासन द्वारा सभी सरकारी स्कूलों के बच्चों की नोटबुक पर मेरे घर में शौचालय नहीं के स्टीकर लगा जलील किया जा रहा है। इस पर कलेक्टर डॉ.रविकुमार सुरपुर का कहना है कि बच्चे शर्मिंदा होंगे तभी तो पैरेंट्स से वे अपने घरों में शौचालय बनवाएंगे। यही वे चाहते हैं।

सुरपुर ने यह प्रतिक्रिया तब दी, जब उनसे भास्कर ने पूछा कि सरकारी स्कूलों के बच्चों की नोटबुक में मेरे घर में शौचालय नहीं है, के स्टीकर चिपकाना या लिखवाना सही है। उन्होंने इसे जायज ठहराते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले अधिकतर बच्चों के घर में अभी शौचालय नहीं है। जब नोटबुक पर ऐसा लिखा होगा तो वह बार-बार देखकर बच्चों को बुरा लगेगा। वह घर जाकर अपने पैरेंट्स से जिद करेगा कि घर में शौचालय बनवाओ। तब पैरेंट्स शौचालय बनवाएंगे। कलेक्टर का यह भी तर्क है कि नोटबुक पर लिखा जब बच्चों को बुरा लगेगा तो वे भविष्य में जब बढ़े हो जाएंगे तो कम से कम खुद अपने घर में शौचालय अवश्य बनवाएंगे। यही प्रशासन की मंशा है।

क्या है मामला

डीईओ (प्रारंभिक) सुभाषचंद्र शर्मा ने 9 दिसंबर को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, सिंधुनगर में स्वच्छ भारत अभियान स्कूलों में सफाई अभियान की शुरुआत की थी। इस दौरान बच्चों की नोटबुक पर मेरे घर में शौचालय नहीं है, के स्टीकर लगाए थे। शर्मा ने कलेक्टर के निर्देश पर स्टीकर लगाना बताया था। इस पर कुछ बच्चों को अच्छा नहीं लगा। यह मुद्दा भास्कर ने उठाया था।

स्टीकर के बजाय पैरेंट्स मीटिंग में बताना चाहिए

^बच्चोंकी नोटबुक पर शौचालय नहीं होने का स्टीकर लगाना ठीक नहीं है। इससे बच्चों को बुरा लगेगा। कलेक्टर का ऐसा निर्देश देना ठीक नहीं है। इसके बजाय तो हर महीने पैरेंट्स मीटिंग में बुलाकर पैरेंट्स को शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। ऐसा करने से प्रशासन की मंशा भी पूरी होगी और जिन बच्चों के घर में शौचालय नहीं है, उन्हें बुरा भी नहीं लगेगा। महावीरसेन, अध्यक्ष,शाला प्रबंधक समिति, राउप्रावि, नाडी मोहल्ला (आजाद नगर)

कलेक्टर डाॅ. सुरपुर ने बच्चों की नोटबुक पर स्टीकर लगाने के सवाल पर कहा-

बयान