पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक और आदिवासी महिला को बेचा था

एक और आदिवासी महिला को बेचा था

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. फाकोलियागांव की एक महिला की खेत पर चट्टान से गिरने के कारण मौत हो गई। शव गुरुवार सुबह मिला। करेड़ा पुलिस के अनुसार, फाकोलिया निवासी भैंरू पुत्र दोला भील की प|ी धापू (55) बुधवार को खेत पर गई थी, जो नहीं लौटी। तलाश करने पर गुरुवार सुबह धापू का शव खेत पर मिला। भैंरू ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि धापू पेड़ से टहनियां काटने चट्टान पर चढ़ी, जो पैर फिसलने से नीचे गिर पड़ी और सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई।


एक और आदिवासी महिला को बेचा था

चट्टान से फिसल कर महिला की मौत

{आदिवासी महिला के दो और अपहर्ता गिरफ्तार

{ उदयपुर से दो महिलाओं को किया था अगवा

भास्करन्यूज | भीलवाड़ा

उदयपुरसे आदिवासी महिला का अपहरण कर बेचने की कोशिश के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी ने कबूला है कि उसने एक और आदिवासी महिला को उदयपुर से अगवा कर नारायणी बलाई को बेच दिया था। मामले में कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपी महिला नारायणी बलाई सहित तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है। साथ ही पुलिस ने आदिवासी महिला से छीने गए गहने, मोबाइल उसके अपहरण के लिए काम ली गई बाइक भी बरामद कर ली है। कोतवाल नेमीचंद चौधरी ने बताया कि 3 दिसंबर को कांवाखेड़ा के लोगों की सूचना पर पुलिस ने नारायणी बलाई के घर में बंधक आदिवासी महिला को मुक्त कराया था। महिला की रिपोर्ट पर अपहरण, मारपीट, बंधक बनाने, ज्यादती गहने छीनने का मामला दर्ज किया गया था। मामले में नारायणी बलाई, मंशाराम, नाथू को गिरफ्तार किया गया था। नाथू, चतरा भग्गा को पुलिस ने गुरुवार को अदालत में पेश कर 13 दिसंबर तक रिमांड पर लिया है।

इस बीच, आरोपी नाथू की सूचना पर उसके किराए के कमरे से महिला से छीने गए चांदी के क्लिप, मोबाइल, सिम अपहरण में काम ली गई चतरा की बाइक बरामद कर ली गई। इन आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि नाथू उसके साथियों ने पीडि़ता सहित दो आदिवासी महिलाओं को उदयपुर से अगवा किया था। नाथू ने इन दोनों को नारायणी बलाई को 60-60 हजार रुपए में बेच दिया था। इस बीच पुलिस ने मामले में गुरुवार को उदयपुर जिले के देवलिया निवासी चतरा पुत्र देवा मीणा भग्गा पुत्र नाथू मीणा को भी गिरफ्तार किया है। इनके कुछ और साथी अभी फरार हैं। महिला को बेचने के बदले मिली राशि में से चतरा को छह भग्गा को चार हजार रुपए नाथू ने दिए थे।

रैकी के बाद करते अगवा

आरोपीनाथू भग्गा ट्रैक्टर, जबकि चतरा जीप चालक है। ये आरोपी मजदूरी करने वाली भोली-भाली आदिवासी महिलाओं की पहले रैकी करते फिर मौका पाकर उन्हें बेच कर राशि वसूल कर लेते थे। पहली महिला (रिपोर्ट दर्ज कराने वाली) को इन्होंने पीहर जाते हुए, जबकि दूसरी महिला को हिरणमगरी से अगवा किया था।

हत्यासहित अन्य मुकदमे

कोतवालके मुताबिक आरोपी नाथू पर उदयपुर पुलिस में हत्या, डकैती नकबजनी, जबकि