पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला प्रमुख के िरश्तेदारों पर भी आरोप

जिला प्रमुख के िरश्तेदारों पर भी आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. जिलाप्रमुख सुशीला सालवी के पति रोशनलाल बुनकर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच में नया मोड़ गया है। जिला प्रमुख के रिश्तेदारों पर आवास स्वीकृत कराने के नाम पर पैसे लेने के आरोप लगाए गए हैं। मामले की जांच कर रहे उप महानिरीक्षक मदनगोपाल मीणा के सामने भोमियों का बाड़िया के रतन नाथ कालबेलिया उनकी मां सजनी देवी ने इस संबंध में शपथ पत्र पेश किया। रोचक है कि गवाह के रूप में 10 रुपए के स्टांप पेपर पर शपथ पत्र देने वाला यह रतन नाथ शिकायतकर्ता रतन नाथ नहीं है। मीणा ने बताया कि रतन ने शपथ पत्र में बताया कि गोरख्या के वार्ड पंच रामलाल सालवी उसके पुत्र मांगीलाल ने उसे आवास स्वीकृत कराने के लिए 7 हजार रुपए मांगे। रामलाल रोशन के चाचा हैं, जबकि मांगीलाल चचेरा भाई।