पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पैसों के लिए खून बेचने आया युवक गिरफ्तार

पैसों के लिए खून बेचने आया युवक गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. दोहजार रुपए में खून बेचने जिला अस्पताल पहुंचे युवक को गुरुवार शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अस्पताल चौकी प्रभारी जयसिंह के अनुसार, गेगा का खेड़ा निवासी रामकुमार शर्मा ने गुरुवार को रिपोर्ट दी कि उसकी बेटी गायत्री जिला अस्पताल में भर्ती है। उसके लिए खून की आवश्यकता होने के कारण गुरुवार शाम वह ब्लड की व्यवस्था करने जा रहा था। उसे एक युवक मिला जिसने इशारा कर अपने पास बुलाया और रुपए के बदले खून देने की बात कही। युवक ने यह भी कहा कि यहां खून नहीं निकालने पर वह किसी निजी अस्पताल से खून निकलवाकर दे देगा। इस पर शर्मा युवक को ब्लड बैंक ले गया और ब्लड की व्यवस्था होने की जानकारी दी। ब्लड बैंक स्टाफ ने शर्मा युवक को वहीं रोककर पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे, जहां युवक, शर्मा से झगड़ता मिला कि दो हजार रुपए में खून देने की बात हो चुकी है तो रुपए लूंगा। इस पर पुलिस ने रामकुमार से रिपोर्ट लेकर आरोपी सोहन (27) पुत्र श्रवण ढोली को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार िकया। सोहन लसाडिय़ा का निवासी है और अभी पुर में एक मकान में किराये से रह रहा है।

रुपयों की जरूरत थी

पुलिसने सोहन से पूछताछ की। सोहन ने पुलिस को बताया कि उसे किसी को रुपए देने हैं। इसके लिए दो हजार रुपए की आवश्यकता थी।