- Hindi News
- एसीबी ने यूआईटी से मांगा सालभर के कार्यों का रिकॉर्ड
एसीबी ने यूआईटी से मांगा सालभर के कार्यों का रिकॉर्ड
भीलवाड़ा. कोटाएसीबी की स्पेशल यूनिट ने यूआईटी की तीन बड़ी योजनाओं का रिकॉर्ड मांगने के साथ-साथ वर्ष 2014 में कराए गए सभी कार्यों और विभिन्न संस्थाओं को आवंटित जमीन का रिकॉर्ड भी मांगा है। एसीबी एएसपी द्वारा यूआईटी को भेजे पत्र में लिखा है कि वर्ष 2014 में कराए सभी कार्यों की प्रमाणित सूची उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ-साथ वर्ष 2014 में यूआईटी द्वारा किन सामाजिक संस्थाओं, अस्पतालों और एनजीओ को भूमि आवंटित की गई है। इनकी भी सूची भेजें।