राष्ट्रीय अधिवेशन में जाएगी मीरा सदस्य
भीलवाड़ा. तिरुपतिमें 20 दिसंबर से होने वाले महावीर इंटरनेशनल मीरा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में 80 सदस्य भाग लेंगे। जोन चेयरमेन मंजू पोखरना ने बताया कि अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव होंगे। साल भर किए गए सेवा कार्यों के लिए सदस्यों का सम्मान किया जाएगा। मीरा अध्यक्ष विजया चौधरी ने बताया कि इस संबंध में आयोजित मीटिंग में अर्चना सोनी, प्रमिला नैनावटी, मंजू खटवड़, बलवीर चोरडिय़ा उपस्थित थी।