पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रभात फेरियों का समागम आज

प्रभात फेरियों का समागम आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. सुवाणापंचायत समिति के पालड़ी गांव में शुक्रवार को प्रभात फेरियों का समागम होगा। रामप्रसाद महाराज के सानिध्य में आयोजित नानी बाई रो मायरो कथा के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम होगा।

महाराज श्री ने बताया कि सुबह सात बजे से प्रभात फेरियों का आगमन होगा। समागम के उपलक्ष्य में गांव में जुलूस निकाला जाएगा। दोपहर 12 बजे पूर्णाहुति के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उधर, गुरुवार को कथा के अंतिम दिन रामप्रसाद महाराज ने कहा कि भगवान कृष्ण ने भगत नरसी का ऋण मायरा भर कर चुकाया।

इस दौरान भगवान कृष्ण राधा की झांकी सजाई गईं। गाय की महत्ता बताते हुए उन्होंने आगे कहा कि अगर हर परिवार में एक गाय पालने का संकल्प लिया जाए तो गो माता की रक्षा की जा सकती है।