पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस पर पथराव के 2 आरोपी और गिरफ्तार

पुलिस पर पथराव के 2 आरोपी और गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ताजियों के जुलूस के दौरान हुई थी घटना

भास्करन्यूज | भीलवाड़ा

पिछलेमहीने ताजियों के जुलूस के दौरान पुलिस पर पत्थर फेंकने के मामले में दो और आरोपियों को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

भीमगंज पुलिस ने बताया कि गुरुवार को बाहला निवासी मोहम्मद सादिक उर्फ छोटू पुत्र मोहम्मद जफर शेख और लुहारों की गली, गुलमंडी निवासी मोहम्मद असलम पुत्र फतह मोहम्मद लुहार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि इस प्रकरण में अब तक 14 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वहीं तीन बाल अपचारियों को निरुद्ध किया गया था। विदित रहे कि चार नवंबर को पुरानी कचहरी मार्ग पर एक ताजिए के जुलूस के साथ चल रहे 40-50 युवकों ने ताजिए को रोक दिया और नारेबाजी करने लगे। पुलिस से धक्का मुक्की कर राजकार्य में बाधा उत्पन्न की। पुलिस पर पत्थर फेंके थे। साथ ही कुछ वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई थी। थाना प्रभारी तुलसीराम की रिपोर्ट पर यह मुकदमा दर्ज हुआ था।