पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भीलवाड़ा. कृषिविज्ञान केंद्र पर प्रगतिशील किसानों की अधिक भागीदारी के

भीलवाड़ा. कृषिविज्ञान केंद्र पर प्रगतिशील किसानों की अधिक भागीदारी के

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. कृषिविज्ञान केंद्र पर प्रगतिशील किसानों की अधिक भागीदारी के उद्देश्य से 17 दिसंबर से दो जनवरी तक पशुपालन, गृह विज्ञान उद्यानिकी विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए किसानों को पंजीयन कराना होगा। केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. शिवदयाल धाकड़ ने बताया कि केंद्र पर आयोजित संस्थागत प्रशिक्षणों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए 17 से 19 दिसंबर तक पशुपालन, 29 दिसंबर से 2 जनवरी तक गृह विज्ञान एवं 29 से 31 दिसंबर तक उद्यानिकी विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए किसानों को केंद्र पर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। हर प्रशिक्षण में अधिकतम 30 प्रशिक्षणार्थियों का पंजीयन किया जाएगा।

पशुपालन उद्यानिकी प्रशिक्षण 17 से