- Hindi News
- आवासीय विद्यालयों में कम नामांकन ठीक नहीं: डीईओ
आवासीय विद्यालयों में कम नामांकन ठीक नहीं: डीईओ
सर्वशिक्षा अभियान की अोर से जिले में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की समीक्षा के लिए गुरुवार को भगवानपुरा में मीटिंग आयोजित की गई।
जिला समन्वयक एवं डीईओ सुभाष शर्मा ने कहा बेटियों को पढ़ाने के लिए आवासीय विद्यालयों में कई सुविधाएं दी जा रही है, इसके बावजूद भी नामांकन कम है। उन्होंने निर्देश दिए कि अगले सत्र में अधिक बेटियाें को स्कूलों से जोड़ा जा सके इसकी अभी से प्लानिंग करनी जरूरी है। उन्होंने केजीबीवी में छात्राओं के लिए पर्याप्त बिस्तर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। डीईओ ने बताया कि मीटिंग में कहा कि केजीबीवी के परिसर को साफ रखेंे। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियोंं का शैक्षणिक स्तर बहुत कमजोर है। उन्होंने सभी संदर्भ शिक्षक, वार्डन संस्था प्रधानों को सुधार के लिए कहा। मीटिंग में एपीसी एजाज हुसैन, तेजकरण बहेड़िया आदि मौजूद थे।