पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला प्रमुख पति के हुए बयान

जिला प्रमुख पति के हुए बयान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. जिलाप्रमुख सुशीला सालवी के पति रोशनलाल बुनकर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच में नया मोड़ गया है। जिला प्रमुख के रिश्तेदारों पर आवास स्वीकृत कराने के नाम पर पैसे लेने के आरोप लगाए गए हैं। इस मामले की जांच कर रहे उप महानिरीक्षक मदनगोपाल मीणा के सामने भोमियों का बाड़िया के रतन नाथ पुत्र कंवर नाथ कालबेलिया तथा उनकी मां सजनी देवी ने इस संबंध में शपथ पत्र पेश किया। रोचक है कि गवाह के रूप में 10 रुपए के स्टांप पेपर पर शपथ पत्र देने वाला यह रतन नाथ शिकायतकर्ता रतन नाथ नहीं है। मीणा ने बताया कि रतन ने शपथ पत्र में बताया कि गोरख्या पंचायत के वार्ड पंच रामलाल सालवी तथा उसके पुत्र मांगीलाल सालवी ने उसे आवास स्वीकृत करवाने के लिए 7 हजार रुपए मांगे।







रामलाल रोशनलाल के चाचा हैं, जबकि मांगीलाल चचेरा भाई। शपथ पत्र में कहा गया कि रतन ने 6 हजार रुपए दे दिए। उससे खाली कागजों पर हस्ताक्षर करवाए। कुछ दिनों बाद 25 हजार रुपए पहली किस्त आने की बात कही, पर अब तक पैसा नहीं दिया। ऐसा ही शपथपत्र सजनी ने भी दिया। उधर, रोशन लाल ने भी डीआईजी मीणा को दिए बयान में कहा कि उसके नाम पर केवल मोटरसाइकिल की है। इसके अलावा और कोई संपत्ति नहीं है। रोशन ने जांच अधिकारी को मोटरसाइकिल की आरसी की कॉपी भी दी।