40 केबिन तोड़े, सामान जब्त
भास्करन्यूज | भीलवाड़ा
नगरपरिषद का अतिक्रमण हटाने का अभियान दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। करीब छह घंटे चली कार्रवाई में परिषद के अतिक्रमण निरोधी दस्ते ने सड़क सीमा में लगे करीब 40 केबिन तोड़कर हटाए। करीब छह ट्रैक्टर-ट्रॉली सामान जब्त किया।
एईएन सतीश शारदा ने बताया कि लव गार्डन के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान एक दुकानदार उलझ गया। इस कारण पुलिस को बुलाना पड़ा। सुभाषनगर पुलिस उसे पकड़कर ले गई। उन्होंने बताया कि अजमेर चौराहा से रोडवेज बस स्टैंड रोड, कृषि उपज मंडी रोड, लव गार्डन रोड, हरिशेवा धर्मशाला रोड, सूचना केंद्र चौराहा आदि जगह से सड़क सीमा में खड़े ठेले केबिन हटाए गए। जब्त सामान में कुर्सियां, बाल्टी, मग, कपड़े, दिशा सूचक बोर्ड आदि हैं। परिषद का स्वच्छ अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा।
पॉलीथिन बैग जब्त
नगरपरिषद की टीम ने स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचआर परिहार के नेतृत्व में शहर में 22 दुकानों से 48 किलो पॉलीथिन कैरी बैग जब्त किया। कई जगह टीम को दुकानदारों के विरोध का सामना करना पड़ा।
1. अजमेरचौराहा से बक्शे को उठाती जेसीबी। 2.दारूगोदाम रोड पर साइन बोर्ड हटाती जेसीबी। 3.अजमेरचौराहा पर सड़क पर लगा रखे सामान को हटाता होमगार्ड का जवान।