पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भीलवाड़ा. सिंचाईपरियोजना कादीसहना क्षेत्र के काश्तकारों ने एडीएम को सोमवार

भीलवाड़ा. सिंचाईपरियोजना कादीसहना क्षेत्र के काश्तकारों ने एडीएम को सोमवार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. सिंचाईपरियोजना कादीसहना क्षेत्र के काश्तकारों ने एडीएम को सोमवार को ज्ञापन देकर उम्मेदसागर बांध की नहर का पानी टेल क्षेत्र तक नहीं पहुंचने से खेती में रही सिंचाई की समस्या से अवगत कराया। किसानों ने कहा कि हमारे गांव लक्ष्मीपुरा, कादीसहना , बालापुरा, भगवानपुरा, टोपा, रहड, मालखेड़ा आदि में समस्या है। इन गांवों के किसानों को हैड के गांवों की भूमि सिंचित होने के बाद सिंचित किया जाता है। हैड गांवों में असामाजिक तत्व पानी का दुरुपयोग कर एनिकट भरकर टेल क्षेत्र में पानी पहुंचाने में व्यवधान पैदा कर रहे हैं। इधर, टेल क्षेत्र में पानी नहीं पहुंच पाने के कारण खेती पर असर पड़ रहा है।

टेल क्षेत्र में पानी पहुंचाएं