गोमाता सहायतार्थ चेरिटी 19 को
भीलवाड़ा. माधवगो विज्ञान अनुसंधान संस्थान की ओर से नौगांवा माधव गोशाला में पल रहे गोवंश की सहायतार्थ 19 को अखिल भारतीय सेन भक्तिपीठ द्वारा शहर के तीन चौराहों पर सुबह 11 से शाम चार बजे तक चेरिटी कार्यक्रम होंगे।अखिल भारतीय सेन भक्तिपीठ के जिलाध्यक्ष राजेश सेन ने बताया कि सेन वेलफेयर सोसायटी द्वारा सूचना केंद्र, रोडवेज बस स्टैंड विशाल मेगा मार्ट चौराहा पर अस्थाई ब्यूटी सेलून लगाकर धन संग्रह किया जाएगा।