पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज से निखारेंगे शहर के सरकारी स्कूल

आज से निखारेंगे शहर के सरकारी स्कूल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. जिलेके सरकारी स्कूलों में मंगलवार से स्वच्छ विद्यालय-स्वच्छ विद्यार्थी अभियान चलेगा। डीईओ प्रारंभिक (प्रथम) सुभाष शर्मा ने बताया कि सुबह 9.15 बजे शहर के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंधुनगर से अभियान की शुरुआत होगी।

कार्यक्रम में शहर विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी को भी बुलाया गया है। विधायक अवस्थी द्वारा स्कूल में ज्योति कलश जलाकर अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान के तहत दस जनों की टीम के साथ कुछ दानदाता सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह सभी स्कूल परिसर में सफाई करेंगे और बाद में बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि स्कूल सुबह दस बजे खुलेंगे परंतु इससे पहले यह टीम पहुंचकर स्कूल में सफाई करेगी।

यह अभियान प्रथम चरण में शहर के सभी 47 स्कूलों में चलेगा। सफाई के बाद सभी मिलकर स्कूल में पौधरोपण करेंगे। द्वितीय चरण में यह अभियान जिले के सभी ब्लॉक में चलेगा।