पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाल वैज्ञानिक पुरस्कृत

बाल वैज्ञानिक पुरस्कृत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ सुभाषनगर स्कूल में हुई रमन विज्ञान क्लब द्वारा स्पर्धा

भास्करन्यूज | भीलवाड़ा

विज्ञानएवं प्रौद्योगिकी विभाग के तत्वावधान में शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुभाषनगर में रमन विज्ञान क्लब द्वारा विज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रभारी व्याख्याता रमेश अगनानी ने बताया कि सोमवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी थे। कार्यक्रम में 25 बाल वैज्ञानिकों को प्रमाण पत्र ट्रॉफी प्रदान की गई। इस मौके पर विधायक ने कहा कि वे पढ़ाई के साथ इस टेक्नोलॉजी के तहत नए-नए अविष्कार करें।

उन्होंने सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए शाला विकास के लिए पांच लाख रुपए का सहयोग देने की घोषणा भी की। प्रारंभ में प्रधानाचार्य महेशकुमार व्यास ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, पार्षद मुकेश शर्मा, रामबाबू गौड़, गुडवीन मसीह, दारासिंह, प्रधानाचार्य मोहम्मद तहसीन अली आदि मौजूद थे। संचालन सतीश पारीक ने किया।

भीलवाड़ा. सुभाषनगरस्कूल में पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम रही पूजा शर्मा को सम्मानित करते विधायक