पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंखों में मिर्च डाल गहने छीनने वाली जेठानी गिरफ्तार

आंखों में मिर्च डाल गहने छीनने वाली जेठानी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जूनावासकी महिला की आंखों में मिर्च डाल मारपीट कर गहने छीनने के आरोप में पुलिस ने जेठ के बाद सोमवार को जेठानी को भी गिरफ्तार कर लिया। जेठ की सूचना पर पीड़िता से छीने गए गहने बरामद कर लिए गए।

जांच अधिकारी अर्जुन सिंह ने बताया कि जूनावास निवासी संतोष प|ी कालू सालवी ने जेठ देवा पुत्र रामचंद्र सालवी, जेठानी सोहनी पूजा पुत्री देवा सालवी के खिलाफ 22 सितंबर को रिपोर्ट दी थी। संतोष ने आरोप लगाया था कि आरोपी रात को घर में घुस आए। जेठ ने मारपीट की। जेठानी सोहनी ने उसकी आंखों में मिर्ची डालकर सोने के गहने छीन लिए। इस पर पुलिस ने जेठ को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को जेठानी सोहनी सालवी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद रिमांड पर लिए गए जेठ देवा लाल सालवी की सूचना पर पुलिस ने एक मांदलिया, कान की लटकन सोने के चार मोती बरामद कर लिए। दोपहर बाद आरोपी दंपती को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।