रूई फैक्ट्री में आग 1 लाख का नुकसान
चित्तौडगढमार्ग पर एक रूई फैक्ट्री में सोमवार शाम स्टार्टर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। इससे रूई एक मशीन जल गई। आग से एक लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है।
दमकल विभाग ने बताया कि चित्तौडगढ मार्ग पर डालडा मिल के पास स्थित सिमरन फाइबर एंड मटेरियल में शाम साढ़े चार बजे स्टार्टर में शॉर्ट सर्किट होने से कार्डिंग मशीन ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते वहां रखी रूई कच्चा माल भी आग की चपेट में गए।
इससे वहां मौजूद स्टाफ में खलबली मच गई। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दो दमकलें मौके पर पहुंची अथक प्रयास के बाद दमकलकर्मियों ने शाम छह बजे आग पर काबू पा लिया। फैक्ट्री संचालक नबी अली गौरी ने बताया कि आग से करीब एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस का कहना है कि आग की इस घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम प्रताप नगर थाना पुलिस को नहीं मिली।
4साल में दूसरी बार
संचालकनबी अली गौरी ने बताया कि सिमरन फाइबर एंड मटेरियल में चार साल में आग की यह दूसरी घटना हुई है। इससे पहले 2010 में लगी आग में 45 लाख रुपए का नुकसान हुआ था।
बाड़ेमें आग से चारा जला
भीलवाड़ा.डोईका खेड़ा गांव के एक बाड़े में सोमवार रात अचानक लगी आग से चारा जल गया। फूलिया पुलिस के अनुसार, डोई का खेड़ा निवासी दूदा पुत्र भुवाना के घर के पास ही स्थित बाड़े में सोमवार रात आग लग गई।