पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिमांगेंद्र पूर्विशा फाइनल में

हिमांगेंद्र-पूर्विशा फाइनल में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिमांगेंद्र बाबू टी और पूर्विशा एस राम की दूसरी वरीय जोड़ी ने ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट के मिक्स्ड डबल्स मुकाबले के फाइनल प्रवेश कर लिया है।

शनिवार शाम खेले गए पहले सेमीफाइनल में आंध्रप्रदेश के हिमांगेंद्र कर्नाटक की पूर्विशा की जोड़ी ने एयर इंडिया के श्लोक रामचंद्रन आंध्रप्रदेश की मेघना की सातवीं वरीय जोड़ी को कड़े मुकाबले में 17-21, 21-14, 21-18 से हराया। फाइनल में उनका सामना नंदा गोपाल मनीषा की शीर्ष वरीय जोड़ी से होगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नंदा गोपाल के. आंध्रप्रदेश की मनीषा के. की जोड़ी ने एयर इंडिया के संयम शुक्ला संयोगिता घोरपड़े को 21-8, 21-16 से हराकर बाहर कर दिया। फाइनल रविवार को होगा।

सयाली-रितुपर्णा में होगा खिताबी मुकाबला

एयरइंडिया की तीसरी वरीय सयाली गोखले ने महाराष्ट्र की दूसरी वरीयता प्राप्त अरुंधती पंतवाने को 21-19, 22-20 से हरा महिला सिंगल्स के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। फाइनल में उनका सामना शीर्ष वरीय रितुपर्णा दास से होगा। रितुपर्णा ने अनिता ओझा को 21-9, 21-8 से हराया। वहीं पुरुष सिंगल्स के फाइनल में आंध्र प्रदेश के सिरिल वर्मा महाराष्ट्र के कौशल धरमामेर से भिड़ेंगे। सिरिल ने रोहित यादव को 9-21, 21-9, 21-14 से तथा कौशल ने अक्षित को 21-19, 19-21, 21-18 से हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

रिटर्न करतीं पूर्विशा। पीछे हैं हिमांगेंद्र।