अलास्का रिसोर्ट का भव्य शुभारम्भ
अलास्का रिसोर्ट का भव्य शुभारम्भ
भीलवाड़ा। स्थानीयनेशनल हाइवे 79 फोरलाईन बाई पास आटूण चौराहे के पास अलास्का रिसोर्ट का भव्य शुभारंभ हो गया है। संचालिका दीपा हेड़ा ने बताया कि रिसोर्ट में भीलवाड़ा वासियों के लिए रेस्टोरेन्ट, इवेन्ट पार्टी, स्वीमिंग पूल, किड्स प्ले एरिया,लग्जरी रूम, हरा भरा गार्डन, कॉन्फ्रेन्स हॉल, हॉर्स एण्ड केमल राईडिंग डांस फ्लोर की सुविधा उपलब्ध है। संस्थान के मैनेजर सतीश सुखवाल ने बताया कि रिसोर्ट पर भीलवाड़ा वासियों के लिए यह सभी सुविधा एक नये आंनद का अनुभव करायेगी जिसमें प्रकृति के हरे-भरे वातावरण में स्वादिष्ट व्यंजनों का आनन्द एक अलग ही अनुभूति होगी।
आईपीएसटेलेन्ट हंट-2014 प्रारंभ
भीलवाड़ा।आर.सी. व्यास कॉलोनी स्थित आईपीएस इंस्टीट्यूट ने जीनियस ऑफ कम्पीटिशन 2014 का शुभारंभ महावीर स्कूल, सुभार नगर स्कूल, पुलिस लाईन स्कूल में कम्पीटिशन पेपर लेकर की। इस प्रतिभा खोज परीक्षा में प्रत्येक 1000 विद्यार्थियों में से टॉप 10 विद्यार्थियों को 1000 रूपये का चैक प्रमाण पत्र दिये जायेंगे। प्रथम, द्वितीय तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को 5000, 3000, 2000 का नकद पारितोषीक दिया जायेगा। 11वीं, 12वीं के साथ-साथ कॉलेज स्टूडेन्ट्स भी इस प्रतिभा खोज परीक्षा में हिस्सा ले सकेंगे।
आरएससीआईटीएवं आरकेसीएल के अन्य कोर्सेज में प्रवेश
भीलवाड़ा।स्वास्तिका एज्यूकेशन पर निकट भविष्य में होने वाली आरएससीआईटी की परीक्षा हेतु विद्यार्थियों के लिए विशिष्ट रिविजन कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत परीक्षा में पूछे जा सकने वाले प्रश्नों की विशेष तैयारी एवं अभ्यास कराया जाएगा। साथ ही आरकेसीएल द्वारा भीलवाड़ा के प्रथम मान्यता प्राप्त आईटी ज्ञान केन्द्र पर सितम्बर माह के बैच हेतु एडमिशन प्रारम्भ हो चुके है। विद्यार्थियों के लिए आरकेसीएल द्वारा आरएससीआईटी, आरएससीएफए, डीटीपी, सी, सी++ तथा आरएसईएल (स्पोकन इंग्लिश) द्वारा विशेष कोर्सेज में प्रवेश लिया जा सकता है।
बिजनेस प्लस