भीलवाड़ा। भारतीय सिंधु सभा के प्रांतीय अभ्यास शिविर का शुभारंभ शनिवार को हरिशेवा धर्मशाला में हुआ। सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व विधायक नवलराम बच्चाणी, प्रदेश अध्यक्ष लेखराज माधु , प्रदेश संगठन महामंत्री मोहनलाल वाधवाणी की मौजूदगी में संत मयाराम उदासी ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। स्थानीय शाखा के तत्वावधान में आयोजित शिविर में संरक्षक भगवान नथराणी ने अतिथियों का स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष वीरूमल पुरसानी ने स्थानीय शाखा के द्वारा किए गए कार्यों बाल संस्कार शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बच्चाणी ने सिंधी सभ्यता पौराणिकता पर चर्चा करते हुए सिंध, सिंधी सिंधियत के संरक्षण के लिए आत्मचिंतन कर एकजुटता से समाज हित के लिए आगे आने का आह्वान किया। प्रदेशाध्यक्ष लेखराज माधु ने संभागियों में जागो उत्तिष्ठ का भाव जागृत होने का आह्वान किया। विभिन्न सत्र में सभा के पदाधिकारियों ने संगठन, संस्कार सेवा विषय इकाइयों का गठन तहसीलस्तर पर करने, सिंधी मोहल्लों, कॉलोनियों में सामाजिक समारोह करने परस्पर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।
सांयकाल में सिंधु सभा की संभागवार समीक्षा बैठकें आयोजित कर प्रदेश पदाधिकारियों ने समय-समय पर जिला तहसीलस्तर पर बैठकें गोष्ठियां आयोजित करने के निर्देश दिए। रात्रिकालीन सांस्कृतिक आयोजन में देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, कविता झूलेलाल की स्तुति का गान किया। कार्यक्रम में सिंधियत की झलक के रूप में सिंधी समाज के प्रसिद्ध छेज नृत्य का भी आयोजन हुआ।
समापन आज : भारतीयसिंधु सभा के प्रांतीय अभ्यास वर्ग शिविर का समापन रविवार दोपहर 12.30 बजे हरिशेवा धाम में होगा। सभा के प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार तीर्थानी ने बताया कि समापन अवसर पर सभा के प्रदेश राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा हरिशेवा धाम के महंत हंसराम उदासीन भी उपस्थित रहेंगे।
संयम रखें: डॉ. सुभाषा : भीलवाड़ा.श्रीमहावीर समिति की ओर से अरिहंत भवन में चल रहे प्रवचन में डॉ. सुभाषा ने कहा कि मन का संयम रखे। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपने दृष्टिकोण में बदलाव लाने की जरूरत है। यदि आप सुख-शांति चाहते हैं आडम्बर नहीं करें और सरल बनने का प्रयास करें। इस मौके पर सुभाषा जी म.सा. द्वारा संकल्पित पुस्तक महावीर का विमोचन किया गया।
(भीलवाड़ा. हरिशेवा धर्मशाला में प्रदर्शनी देखते संत मयाराम)