सब जूनियर बास्केटबॉल में सब जूनियर बालिका टीम अपर पूल में
भीलवाड़ा | पुड्डुचेरीमें 2 से 8 फरवरी तक हुई सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान की टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा। बालिका वर्ग की टीम ने अपर पूल में स्थान बना लिया। इसके साथ बालिका वर्ग की सभी टीमें इस वर्ष अपर पूल में पहुंच गई। बालिका वर्ग की टीम क्वार्टर फाइनल में यूपी से हारकर बाहर हुई। इस टीम में भीलवाड़ा की शशि खोतानी, सिमरन बिड़ला, मनस्वी बडाना बिंदिया खटीक शामिल थीं। इन खिलाड़ियों का राज्य संघ के सेक्रेटरी अजीतसिंह राठौड़ सहित पदाधिकारियों ने स्वागत किया। भीलवाड़ा में भी खिलाड़ियों सहित कोच राजेश नैनावटी के स्वागत में कार्यक्रम हुआ। जिला संघ के मानद सचिव प्यारेलाल खोईवाल, अध्यक्ष अजय भंडारी सहित पदाधिकारियों ने इन्हें बधाई दी।