‘दीनदयाल के आदर्शों पर चलें’
पुण्यतिथि पर विभिन्न संगठनों की ओर से हुए कार्यक्रम
भास्करसंवाददाता| भीलवाड़ा
भारतीयजनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 48वीं पुण्यतिथि गुरुवार को मनाई गई। शहर में कई जगह आयोजन हुए।
भाजयुमो की ओर से नागौरी गार्डन माहेश्वरी भवन में मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल डाड के नेतृत्व में संगोष्ठी हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल ने युवाओं को पंडित दीनदयाल के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। मुख्यवक्ता जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष दयाराम मेठानी ने पंडित उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन पर प्रकाश डाला। सूरज पेंटर ने पंडित दीनदयाल से जुड़े संस्मरण सुनाए। प्रद्युम्न जीनगर, राकेश पाठक, उपाध्यक्ष उम्मेद सिंह, लादूलाल तेली, प्रशांत मेवाड़ा, नगर परिषद उपसभापति मुकेश शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में सियाचीन में शहीद सैनिकों के लिए दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष स्मृति मंच के कार्यकर्ताओं ने पंडित उपाध्याय की पुण्यतिथि पर हरणी महादेव रोड पर सफाई अभियान चलाया। जिलाध्यक्ष महावीर सोनी के अनुसार, प्रदेश मंत्री प्रशांत त्रिवेदी, पार्षद हरीश सालवी, कैलाश जीनगर, इस्लामुद्दीन शेख प्रवीण कुमार सिंह आदि शामिल हुए। युवा मोर्चा जिला मंत्री कमलेश सिंह गुढ़ा के नेतृत्व में उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। मुखर्जी उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में विधि महाविद्यालय छात्रसंघ संयुक्त सचिव चांदनी पांडे के नेतृत्व में छात्रों ने पुष्पांजलि अर्पित की। नानूराम गाडरी, सुनीता कटारिया, रतन सिंह चुंडावत, भारत खटीक, रोहित चौधरी, कमलेश सोनी सहित अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद थे।