पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेले में जमा चौपाटी और खरीदारी का रंग

मेले में जमा चौपाटी और खरीदारी का रंग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. मेगा ट्रेड फेयर में गुरुवार को आए विशिष्ट अतिथियों ने खरीदारी की।

भास्कर मेगा ट्रेड फेयर परवान पर

भीलवाड़ा| चित्रकूटधाम में भास्कर मेगा ट्रेड फेयर में चौपाटी की चहल-पहल आकर्षण बन चुकी है। यहां देश-प्रदेश के व्यंजनों का स्वाद दर्शकों को खींच रहा है। जिंदल सॉ लिमिटेड और शारदा ग्रुप के सहयोग से आयोजित मेले में करीब दो सौ दुकानों में पहली बार आए नए स्टाल्स में रेडीमेड कपड़े, खिलौने, सौंदर्य प्रसाधन की सामग्री के साथ डिजाइनर गलीचे, फर्नीचर और सुरक्षा के उपकरणों की स्टाल पर भीड़ देखी जा रही है। प्रदर्शनी में घुसते ही भीलवाड़ा की पहली ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी जीबीबीजी का अपना अलग ही आकर्षण है। यहां ऑनलाइन किराणा की घर पर डिलीवरी और खरीद में छूट के प्रति दर्शकों की रुचि सबसे पहले उन्हें यहां पर रुकने को मजबूर कर रही है।

मेलेमें आए विशिष्ट अतिथियों ने की खरीदारी

गुरुवारको मेले में आए अतिथियों में विद्या कॉलेज के डायरेक्टर इंजीनियर अशोक चौधरी, इंजीनियर गीता चौधरी, फर्स्ट रैंक कोचिंग के निदेशक संजय कुमार सेन, एंबीशन कोचिंग के डायरेक्टर राकेश भाकर और सोनी अस्पताल के सीईओ श्याम बिड़ला ने गणपित वंदना के बाद मेले में खरीदारी का भी लुत्फ लिया।

खबरें और भी हैं...