अजमेर-उदयपुर परीक्षा स्पेशल ट्रेन कल
चित्तौड़गढ़/भीलवाड़ा. पटवारीपरीक्षा को देखते हुए रेल प्रशासन ने अजमेर-उदयपुर-अजमेर परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन 13 फरवरी तड़के 3.40 बजे अजमेर से रवाना होकर सुबह 9.15 बजे उदयपुर पहुंचेगी। 13 फरवरी को ट्रेन संख्या 09601 सुबह 3.40 बजे अजमेर से रवाना होकर 04.04 बजे नसीराबाद, 05.08 बजे विजयनगर, सुबह 5.58 बजे भीलवाड़ा, 6.38 बजे चंदेरिया, 07.45बजे कपासन, 08.05 बजे फतेहनगर, 8.17 बजे मावली जंक्शन, 08.56 बजे राणाप्रतापनगर में ठहराव कर सुबह 8.56 बजे उदयपुर पहुंचेगी। वापसी में 13 फरवरी को ट्रेन संख्या 09602 उदयपुर से शाम 16.20 बजे रवाना होकर 16.29 बजे राणाप्रतापनगर, 17.07 बजे मावली जंक्शन, 17.22 बजे फतेहनगर, 17.42 बजे कपासन, 18.27 बजे चंदेरिया, 19.17 बजे भीलवाड़ा, रात 20.12 बजे विजयनगर, 20.56 बजे नसीराबाद ठहराव करते हुए 21.45 बजे अजमेर पहुंचेगी। परीक्षा स्पेशल ट्रेन को चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर नहीं भेजा जाएगा। चंदेरिया स्टेशन से ट्रेन बाइपास होते हुए उदयपुर रवाना होगी।
ऐसे में अजमेर सहित अन्य स्टेशन से चित्तौड़गढ़ आने वाले अभ्यर्थियों को चंदेरिया ही उतरना पड़ेगा।