मीटर खोल ले गए अंधेरा कर गए
भीलवाड़ा | उपभोक्ताअधिकार संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद पोखरना ने कलेक्टर को फूलियाकला में बिजली निगम के इंजीनियर द्वारा लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं देने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि यहां उपभोक्ताओं के घरों से मीटर जांच के लिए खोलकर ले जाए जाते हैं और कई दिनों तक उनकी सुनवाई नहीं की जाती। ग्रामीण राकेश कुमावत का मीटर खोलकर ले गए। उसके यहां बिजली भी नहीं रही है लेकिन उसकी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।