मेडिकल वेलफेयर की बैठक 14 को
भीलवाड़ा | श्रीबांगड़ माहेश्वरी मेडिकल वेलफेयर सोसायटी की छठी साधारण सभा की बैठक 14 फरवरी को ब्यावर में बांगड़ नगर में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता हरिमोहन बांगड़ करेंगे जबकि संगम ग्रुप के रामपाल सोनी मुख्य अतिथि रहेंगे।
बैठक में माहेश्वरी समाज के जरूरतमंद लोगों को इलाज के लिए आर्थिक सहायता की राशि बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी।