पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोना चांदी भाव में साल की सबसे ज्यादा तेजी, आधा रह गया बाजार

सोना-चांदी भाव में साल की सबसे ज्यादा तेजी, आधा रह गया बाजार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनेकी चमक फिर चौंधियाने लगी। 13 महीनों में इसके भाव इन दिनों सबसे तेज हैं। गुरुवार को एक साल बाद पहली बार सोना 29 हजार 700 रुपए (प्रति दस ग्राम) हो गया रहा। दिसंबर में सोना निम्नतम कीमत 24 हजार 850 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया था। करीब डेढ़ महीने में ही छह हजार रुपए तक की तेजी ने ग्राहकों ही नहीं, कारोबारियों को भी हैरत में डाल रखा है। व्यापारी खुश हैं लेकिन ग्राहक कम पड़ गए हैं। इसका असर ऐसा हुआ कि भीलवाड़ा शहर में बिक्री प्रतिदिन औसतन 1 करोड़ रुपए रह गई। जो इन दिनों दो से ढाई करोड़ रुपए प्रतिदिन तक होती थी।

अभी दो महीने तक तेजी

^सोना-चांदीकरीब दो हजार रुपए तक और तेज हो सकते हैं। अमेरिका, चीन समेत अंतरराष्ट्रीय बाजार की अस्थिरता और क्रूड शेयर मार्केट डाउन होने के कारण दोनों कीमती धातुओं में निवेश का रुझान बढ़ा है। इसलिए भाव तेज हैं। वैसे यह तेजी लंबे समय तक नहीं रहने वाली। हां, लेकिन अनुमान है कि तेजी का रुख दो महीने तक रह सकता है। नारायणबिरला, अध्यक्ष, सर्राफा एसोसिएशन

खबरें और भी हैं...