राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 16 से
भीलवाड़ा | पद्मश्रीद्रोणाचार्य गुरु हनुमान स्मृति समिति की ओर से 16 से 17 फरवरी को राज्यस्तरीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता होगी। समिति के अध्यक्ष तेजेंद्र गुर्जर ने बताया कि प्रतियोगिता में 20 वर्ष से कम आयु वर्ग के करीब 200 पहलवान भाग लेंगे। इसमें 8 वजन वर्ग पुरुषों 8 ही वजन वर्ग महिला पहलवानों के रहेंगे। विजेता पहलवान 24 से 27 फरवरी तक गोंडा (उत्तरप्रदेश) में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इधर, राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए भीलवाड़ा टीम का चयन 14 फरवरी को दोपहर 3 बजे श्रीकृष्ण व्यायामशाला में किया जाएगा।