यूनेस्को संगठन का विवाद सड़क पर आया
जिलायूनेस्को एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर विवाद सड़क पर गया है। गत 8 फरवरी को कार्यकारिणी का विस्तार कर नए लोगों को शामिल किया गया था। बुधवार को जिला सचिव की हैसियत से रमेश मूंदड़ा ने कार्यकारिणी को प्रदेश पदाधिकारियों के हवाले से अवैध बता दिया था। इस पर एसोसिएशन के प्रदेश संगठन मंत्री ने मूंदड़ा पर पुराना लैटरपैड गलत तरीके से इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए इसे संगठन की छवि धूमिल करने का आरोप लगा दिया। उधर, एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं सचिव ने दूरभाष पर नई कार्यकारिणी को उचित बताया है। संयोजक गोपाललाल माली ने बताया कि गत 10 जनवरी को जिला एसोसिएशन का पुनर्गठन किया गया था।