पहचान तय होने के बाद ही मिलेगा प्रवेश
पटवारीसीधी भर्ती प्रारंभिक परीक्षा में परीक्षार्थियों को उनकी पहचान सुनिश्चित होने के बाद ही केंद्र में प्रवेश मिलेगा। परीक्षार्थियों को अपने साथ बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड किया प्रवेश-पत्र और मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र दिखाना होगा। परीक्षार्थियों को सुबह 10:30 बजे ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड की ओर से 13 फरवरी दोपहर 12 से अपराह्न 3 बजे तक यह परीक्षा होगी। देरी होने पर परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित हो सकते हैं। जिले में 128 केंद्रों पर 38,031 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
मेडिकल अनफिट को ही मिलेगी वीक्षण कार्य से मुक्ति
जिनकार्मिकों की पटवारी भर्ती परीक्षा में वीक्षक के रूप में ड्यूटी लगी है। अगर वे बीमारी के कारण वीक्षक की ड्यूटी से मुक्त होना चाहते हैं, तो उन्हें मेडिकल जांच से गुजरना होगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने 3 सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया है। मेडिकल बोर्ड सुबह 9 बजे कलेक्ट्रेट स्थित जिला नियंत्रण कक्ष में उपस्थिति देने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड कार्मिक की मेडिकल जांच करेगा।
उदयपुर में एक परीक्षा केंद्र बदला
13फरवरी को होने वाली पटवारी सीधी भर्ती प्रारंभिक परीक्षा के लिए उदयपुर के एक परीक्षा केंद्र में बदलाव किया गया है। कलेक्टर ने बताया कि जिन परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र कोड संख्या 33089 कल्पना कॉलेज ऑफ बीएससी नर्सिंग, हिरण मगरी, सेक्टर 5 उदयपुर आबंटित हुआ था। उसमें संशोधन करते हुए इस परीक्षा केंद्र के स्थान पर कल्पतरू कॉलेज ऑफ बीएससी नर्सिंग, हिरण मगरी, सेक्टर 5 उदयपुर आबंटित किया गया है।