बीसी के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप
सांगानेररोड पर पेट्रोल पंप के पास रहने वाले संजय सोनी ने बुधवार को शास्त्रीनगर के दिलीप कुमार पर बीसी के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए सुभाषनगर थाने में मामला दर्ज कराया।
सोनी ने रिपोर्ट में बताया कि वह मेडिकल का व्यवसाय करता है। वहां अक्सर दिलीप का आनाजाना था। दो साल पहले वह घर आया और बीसी के बारे में बताते हुए मैंबर बनने का प्रस्ताव दिया। सोनी ने पैसे नहीं होने बताया तो दिलीप ने उसकी बिना अनुमति के ही मैंबर बना कर दो लाख रुपए लगा दिए। फायदा लाभांश देने की बात कही, लेकिन बीसी में घाटा आने पर उसने ब्याज मांगा, जिसका चुकारा किए जाने के बावजूद वह 20 रुपए सैकड़े के हिसाब से ब्याज लेने पर उतारु है। इनकार करने पर झगड़ा करता है।