स्टीवर्ड मोरिस स्कूल में फैंसी ड्रेस स्पर्धा
भीलवाड़ा | न्यूईरांस स्थित स्टीवर्ड मोरिस स्कूल में गुरुवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता दो वर्ग में आयोजित हुई। प्रथम ग्रुप में प्ले ग्रुप से कक्षा प्रथम तक के विद्यार्थी एवं द्वितीय ग्रुप में कक्षा 2 से 5वीं तक के विद्यार्थी शामिल थे। संचालक अमित टांक ने बताया कि इस फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कुल 800 बच्चों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने विविध एवं आकर्षक वेशभूषा पहनकर अपनी प्रस्तुतियां दी। प्रतियोगिता में स्मिता पीपाड़ा, प्रीति जैन, अंजना छाजेड़ एवं अलका अग्रवाल निर्णायक थीं। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रोजेक्ट एवं मॉडल प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।