पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोनिया गांधी के जन्मदिन पर फल बांटे

सोनिया गांधी के जन्मदिन पर फल बांटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. कांग्रेसकी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्म दिवस पर मंगलवार को जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग द्वारा रेलवे स्टेशन पर निसहाय बच्चों को मिठाई फल वितरित किए गए। पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष मदन मेघवाल ने बताया कि इस दौरान जिलाध्यक्ष रामदयाल बलाई, उपाध्यक्ष दिनेश बसीटा उपस्थित थे। महिला कांग्रेस द्वारा जिलाध्यक्ष मधु जाजू के नेतृत्व में कच्ची बस्तियों में बच्चों को फल बिस्किट वितरित किए। भीमगंज स्कूल के बच्चों को ज्ञानवर्धक पुस्तकें दी गईं। पूर्व जिला उपाध्यक्ष अर्चना दुबे, पूर्व जिला महामंत्री बसंता डांगी, शहर अध्यक्ष सुशीला बैरवा, नीता शर्मा उपस्थित थीं।