- Hindi News
- शराब पीकर सड़क पर झूमा ट्रैफिक पुलिसकर्मी
शराब पीकर सड़क पर झूमा ट्रैफिक पुलिसकर्मी
नशे में खाकी
भीलवाड़ा. शहरमें एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी मंगलवार को शराब पीने के बाद खुद पर नियंत्रण नहीं रख पाया और सड़क पर ही झूमने लगा। इस दौरान वह वर्दी में था।
यातायात शाखा में तैनात सिपाही रणवीर सिंह की ड्यूटी मंगलवार सुबह 8 से 12 बजे तक अजमेर तिराहे पर थी। इसके बाद उसका चार बजे तक रेस्ट था। चार बजे बाद उसे दूसरी पारी में शाम चार से आठ बजे तक ड्यूटी करनी थी, लेकिन सिपाही ने पहली पारी की ड्यूटी खत्म होने के बाद शराब पी ली। इसके बाद वह अजमेर तिराहे पर नशे की हालत में झूमने लगा। लोगों ने हादसे की आशंका के चलते सिपाही को सड़क से हटाया और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद उसका बेटा उसे घर ले गया। ट्रैफिक इंचार्ज प्रकाशचंद्र भाटी ने बताया कि रणवीर सिंह के नशे की हालत में झूमने की सूचना पर वे भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सिपाही घर जा चुका था। दूसरी पारी में वह ड्यूटी पर नहीं आया। ऐसे में उसकी गैरहाजिरी दर्ज कर ली गई।