विधिक सेवा प्राधिकरण की मीटिंग
भीलवाड़ा. जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण की मीटिंग मंगलवार को कोर्ट परिसर में हुई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामचंद्र सिंह झाला की अध्यक्षता में इस मीटिंग में पीड़ित प्रतिकर के आठ और विधिक सहायता के 57 आवेदनों के निस्तारण पर विचार-विमर्श हुआ। दो पीड़ित प्रतिकर के आवेदनों में 2 लाख 50 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई। मीटिंग में न्यायाधीश प्रमिल कुमार माथुर, सूर्यप्रकाश काकड़ा, एडीएम गिरीराज वर्मा, एएसपी ज्योति स्वरूप शर्मा, प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव मोहिता भटनागर जिला अभिभाषक संस्था अध्यक्ष मोहम्म्द फरजन आदि उपस्थित थे।