पत्नी के साथ की मारपीट
भीलवाड़ा. आजादनगर में पीहर में रह रही एक महिला के साथ पति सहित चार लोगों ने मारपीट की है। प्रताप नगर पुलिस ने बताया कि सीमा प्रजापत ने कोर्ट के इस्तगासे से टोंक निवासी पति नरेंद्र कुमार प्रजापत सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दी। इसके मुताबिक सीमा अभी पीहर आजाद नगर में रह रही है, जहां 26 नवंबर को पति सहित चारों आरोपी यहां आए। इन सभी ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प|ीपर जेवर ले जाने का आरोप
भीलवाड़ा.एकव्यक्ति ने प|ी पर घर से रुपए जेवर ले जाने का आरोप लगाते हुए प्रताप नगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि पुलिस लाइन क्षेत्र निवासी गोपी पुत्र दल्ला रैगर ने कोर्ट के इस्तगासे से मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई। गोपी ने बताया कि उसकी प|ी मंजू पांच जुलाई को उसे छोड़कर चली गई। वह घर से नकदी गहने भी ले गई और मनीष बलाई के साथ रहने लगी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।