- Hindi News
- शिक्षिका ने अधिकारी पर लगाया ज्यादती की कोशिश का आरोप
शिक्षिका ने अधिकारी पर लगाया ज्यादती की कोशिश का आरोप
{शिवनगर में मंगलवार रात हुई घटना
{पड़ोसियों के आने से भाग गया आरोपी
भास्करन्यूज | भीलवाड़ा
जिलाशिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात एक अधिकारी पर निजी स्कूल की शिक्षिका ने घर आकर छेड़छाड़ ज्यादती की कोशिश करने का आरोप लगाया है। घटना मंगलवार रात की बताई गई। मामले में प्रताप नगर पुलिस ने शिक्षिका की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, शिव नगर में किराए से रहने वाली निजी स्कूल की एक शिक्षिका ने मंगलवार रात जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात लक्ष्मणसिंह मीणा के खिलाफ रिपोर्ट दी। इसमें बताया गया कि लक्ष्मण मीणा एक बार उसके स्कूल में जांच के लिए आया था। तब मीणा ने उससे नाम-पता पूछा था। इसके बाद मीणा उसे तंग परेशान करने लगा। मंगलवार रात करीब आठ बजे मीणा शिक्षिका के किराए के घर पहुंचा, जहां शिक्षिका अकेली थी। मीणा ने आते ही शिक्षिका से अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। उसने ज्यादती का प्रयास भी किया।
शिक्षिका ने प्रतिरोध किया, जिससे उसके हाथ शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आई। शिक्षिका चिल्लाई तो आस-पास के लोग वहां पहुंच गए, जिन्हें देखकर आरोपी मीणा मौके से भाग छूटा। पीडि़ता ने प्रताप नगर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दी। इस पर रात 11 बजे मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने पीडि़ता का महात्मा गांधी अस्पताल में मेडिकल मुआयना करवाकर मीणा पर लगे आरोपों की जांच शुरू कर दी।