- Hindi News
- व्यापारी से टैक्स चोरी पर 5. 14 लाख जुर्माना वसूला
व्यापारी से टैक्स चोरी पर 5. 14 लाख जुर्माना वसूला
शहरके गांधीनगर क्षेत्र स्थित खाद्य तेल व्यापारी के यहां वाणिज्यिक कर सर्वे में 34 लाख 32 हजार रुपए की कच्ची पर्चियां मिलीं। इन पर्चियों के आधार पर तेल बेच कर वह वैट की चोरी कर रहा था। यह खुलासा हुआ वाणिज्यिक कर विभाग की ओर से मंगलवार शाम किए सर्वे में। व्यापारी पर 5,14,830 रुपए जुर्माना टैक्स वसूला गया।
डिप्टी कमिश्नर (प्रशासन) वाहिद अली ने बताया कि सर्किल की टीम ने होलसेल तेल व्यापारी के यहां खरीद-बिक्री के दस्तावेज खंगाले। उसके पास हिसाब की कच्ची पर्चियां मिलीं। टीम ने व्यापारी की दुकान गोदाम पर स्टॉक का भौतिक सत्यापन भी किया। इस दौरान यह गड़बड़ी पता चली। व्यापारी ने कर चोरी करना स्वीकारते हुए 34 लाख 32 हजार रुपए पर टैक्स जमा करवा दिया।