पीपीओ में देरी से पेंशनर परेशान
भीलवाड़ा. पेंशनविभाग के अजमेर कार्यालय की कार्यशैली से जिले के पेंशनर्स पेरशानी झेल रहे हैं। राजस्थान पेंशनर्स मंच के जिलाध्यक्ष राजेश पाठोद्या ने बताया कि कार्यालय में स्थिरीकरण, जन्म दिनांक के निर्धारण एवं रिवाइज्ड पेंशन पीपीओ में देरी से पेंशनर्स में आक्रोश व्याप्त है। जिलाध्यक्ष पाठोद्या ने बताया कि 25 दिसंबर तक समस्या का समाधान नहीं होने पर मंच की ओर से अजमेर क्षेत्रिय कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना दिया जाएगा।