दरियानी राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष मनोनीत
भीलवाड़ा| राष्ट्रीयसिंधी समाज की गत दिनों इंदौर (मप्र)में हुई राष्ट्रीय बैठक में राजकुमार दरियानी को भीलवाड़ा युवा शाखा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इंदौर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन शंकरलाल लालवानी ने उन्हें नियुक्ति पत्र दिया। इस मौके पर प्रकाश लालवानी, अनिल लौहाना, लक्ष्मण बूलचंदानी, अरुण रोचवानी आदि पदाधिकारी मौजूद थे।