पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मार्च में होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर लगाने का निर्णय

मार्च में होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर लगाने का निर्णय

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा| सर्वब्राह्मण महासभा, वरिष्ठ नागरिक मंच की बैठक बापूनगर में बंशीलाल नंदवाना की अध्यक्षता में हुई, जिसमें मार्च में निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

शिविर का आयोजन गौतम धाम बापूनगर में होगा। शिविर में मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए शिविर समिति का गठन भी किया गया, जिसका संयोजक गोपाल पालीवाल को बनाया गया। डॉ. ब्रजमोहन शर्मा के नेतृत्व में शिविर आयोजित होगा। बैठक में रामनारायण तिवारी, जगमोहन ओझा, गिरिराज उपाध्याय का सम्मान किया गया। बैठक का संचालन राधेश्याम उपाध्याय ने किया।

सर्व ब्राह्मण महासभा वरिष्ठ नागरिक मंच की बैठक में लिया निर्णय

खबरें और भी हैं...