मेडिटेशन एवं याेग प्रशिक्षण शिविर जारी
भीलवाड़ा| इंनरव्हीलक्लब का सात दिवसीय मेडिटेशन योगा शिविर बापूनगर स्थित राजकीय माध्यमिक स्कूल में जारी है। इसमें योग प्रशिक्षक बच्चों को मेडिटेशन योग का प्रशिक्षण देते हैं। अध्यक्ष रीना गुप्ता सचिव आरती कोगटा, उषा ठाकुर, मीनाक्षी अजमेरा, अर्चना चौधरी, मोहिनी अग्रवाल, संध्या सुराणा, इंद्रा सोनी, हिना मेहता, प्रियंका बल्दवा, दीपिका सोनी आदि सेवाएं देती हैं।