भीलवाड़ा| श्रीगणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति की ओर से आयोजित नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर में 40 व्यक्तियों को नेत्र ज्योति मिली। शिविर का शुभारंभ करते हुए उद्योगपति रतनलाल बाहेती ने कहा कि नेत्र ज्योति दिलाना जीवन को आलोकित करना है। यह जानकारी समिति अध्यक्ष उदयलाल समदानी ने दी।