जिम खाली कराने का मामला गृहमंत्री तक पहुंचा
भीलवाड़ा|नेहरू गार्डनके पास लोकपीड़ा कॉम्पलैक्स की ऊपरी मंजिल में संचालित जिम को जबरन खाली कराने का मामला गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया तक पहुंच गया है। सोमवार को जिम संचालक प्रवीण जैन ने जयपुर में बॉडी बिल्डर्स प्रतिनिधियों के साथ गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया से मिलकर भीलवाड़ा में उसका पेंग्विन जिम जबरन खाली कराने और मामले को दबाने के लिए झूठे केस दर्ज करने का आरोप लगाया। जैन ने कहा कि पुलिस राजनीतिक दबाव में काम कर रही है और प्रार्थी को झूठे मुकदमों में गिरफ्तार करने के लिए दबाव बना रही है। बताया गया कि गृहमंत्री ने इस संबंध में संभाग की आईजी मालिनी अग्रवाल को इस संबंध में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इधर जिम संचालक प्रवीण जैन के खिलाफ सोमवार को दो मुकदमे दर्ज हुए। एक मामला कोतवाली में ज्योतिनगर निवासी राजेश पुत्र गोपी मेघवंशी ने मारपीट जाितगत अपमान का मामला तथा आरसी व्यास कॉलोनी निवासी सत्यनारायण जाजू ने धमकियां देने का आरोप लगाते हुए दर्ज कराया।
गृहमंत्री से पुलिस की मिलीभगत और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकियों की शिकायत की