पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कथा सुनने गई महिला के गले से चेन उड़ाई

कथा सुनने गई महिला के गले से चेन उड़ाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा | शास्त्रीनगरस्थित नीलकंठ महादेव के पास खांडल विप्र संस्थान में रामकथा सुनने गई महिला के गले से कोई चेन तोड़ ले गया। दो दिन पहले हुई वारदात की रिपोर्ट सोमवार को कोतवाली में दी गई।

शास्त्रीनगर में रहने वाले भीमसिंह राजपूत ने कोतवाली में दी रिपोर्ट में बताया कि प|ी नवरतन कंवर 6 फरवरी को रामकथा में गई थी। शाम को कथा समापन के बाद प्रसाद बांटने के समय किसी ने नवरतन के गले से सोने की चेन चुरा ली। कुछ देर बाद नवरतन का ध्यान गले की तरफ गया तब चेन गायब थी। इसकी सूचना अन्य श्रोताओं को हुई तो उन्होंने पूछताछ की पर चेन का पता नहीं चला।

खबरें और भी हैं...